वाराणसी। विकास एवं शिक्षण समिति व यातायात पुलिस वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें परिवहन विभाग के संतराज ने छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालने करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से हमारा जीवन खतरे में नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में ट्रैफ्रिक इंस्पेक्टर देवेश मिश्रा ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व कानों में ईयरफोन न लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान यातायात नियमों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति को सभी ने सराहा। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य आनंद प्रभा, वेस इंडिया के सचिव डॉ. राजेश श्रीवास्तव, जमुना शुक्ला, मो. असगर, विनय, राज, सविता, गोपाल चंद्र, अजय रोशन, ज्योति, अत्कर्ष आदि मौजूद रहे।