फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सत्र से शुरू होंगे रोजगारपरक पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले सत्र से रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। दोनों विश्वविद्यालयों में छात्रों को अगले सत्र से दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में पांच वर्षीय एलएलबी के बाद बीकॉम एलएलबी, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीए बीएड के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके अलावा विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग व वाणिज्य संकाय में कंप्यूटर लैब भी बन चुका है। वहीं अब महाविद्यालयों में योगा, नेचुरोपैथी की पढ़ाई होगी। महाविद्यालयों को डिप्लोमा कोर्स चलाने की स्वीकृति मिली है।
कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि गंगापुर व भैरव तालाब परिसर में भी डिप्लोमा कार्स शुरू होंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रोजगारपरक ज्योतिष व कर्मकांड से संबंधित तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें