फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इम्यून सिस्टम में मिलने वाले जीन से कैंसर की पहचान आसान'

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग के शताब्दी वर्ष, पुरातन छात्र सम्मेलन में शिक्षकों ने विभाग के साथ ही विज्ञान संस्थान को नई पहचान दिलाने का छात्रों से आह्वान किया। बतौर मुख्य वक्ता मेडिसिन एंड फिजियोलॉजी में नोबल पुरस्कार विजेता टेक्सास विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रो. ब्रुस एलन बटलर ने इम्यून सिस्टम पर किए गए शोध के बारे में बताया। बताया कि इम्यून सिस्टम में मिलने वाले जीन से शरीर में कैंसर की पहचान आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्याख्यान में प्रो. बटलर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के शरीर में दो तरह की इम्यूनिटी होती है। एक वो जो जन्म के समय से रहती है, दूसरी वो जो किसी बाहरी तत्व के हमले से बनती है। कहा कि जन्म के समय मिलने वाली इम्यूनिटी संक्रमण को मारने में ज्यादा असरदायक है। चूहों पर अध्ययन के बाद ही यह परिणाम सामने आया है। कहा कि तेजी से बदलता पर्यावरण भी दवाओं के प्रभाव के लिए परिवर्तन का कारण बन रही है। उद्घाटन समारोह में विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने रिसर्च, इनोवेशन के लिए साथी प्रोजेक्ट, बायोनेस्ट की जानकारी दी। साथ ही संस्थान के विकास के लिए पुरातन छात्रों को जोड़ने का आह्वान किया। संकाय प्रमुख प्रो.एम जोशी ने अंर्तविषयक शोध पर जोर देते हुए आधुनिक विज्ञान के प्रभावों को सामाजिक विज्ञान, आर्थिक स्थिति को सुधारने पर बल दिया। इस दौरान जंतु विज्ञान विभाग की ओर से पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. जेके राय ने विभाग की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान प्रो.एसके त्रिगुण, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, डॉ. संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें