फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को भेजा अभिनंदन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने काशी के प्रबुद्धजनों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिनंदन पत्र भेजा है। इसमें आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने वाले बजट को विकासोन्मुखी और सर्वसमावेशी बताया गया है।
विज्ञापन

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा सुनील मिश्र की ओर से प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रमुखों व समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा हस्ताक्षर कराकर भेजा गया। अभिनन्दन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख लोगों में पद्मश्री प्रो रामयत्न शुक्ल, पूर्व कुलपति अवध विश्वविद्यालय प्रो मनोज दीक्षित, प्रो रामनारायण द्विवेदी, प्रो कौशल किशोर मिश्र, प्रो रवि प्रकाश, प्रो अरविंद जोशी, प्रो रवि प्रकाश पाण्डेय, प्रो केशव मिश्र, प्रो अशोक कुमार सोनकर, प्रो ओपी भारतीय, डा विमल लहरी, बृजेश चन्द्र पाठक, डा उत्तम ओझा, डा स्वाती एस मिश्र, सीए सिद्धार्थ टंडन, बृजेश दूबे ,अखिलेश पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित काशी के अन्य विद्वतजनों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें