लकड़ी के पांच पुल भी बनेंगे आकर्षण का केंद्र
पूरे परिसर में छोटे बडे़ पांच तालाबों को जोड़ने के लिए वुडन ब्रिज बनाया जाएगा। यह लकड़ी का पुल सैलानियों के लिए बेहद रोमांचक होगा। कारण, यह हिलता हुआ पुल लोगों को अलग अहसास कराएगा। इसके अलावा यहां किराए पर साइकिल मिलेंगी और आने वाले पर्यटक साइकिल ट्रैक से सिटी फॉरेस्ट का आनंद ले सकेंगे। करीब सवा दो लाख वर्गमीटर की बाउंड्री चीड़ और देवदार के वृक्षों से तैयार की जाएगी।
ऊंदी परिसर में विकसित होने वाली सुविधाओं की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसका डीपीआर भी जल्द ही पूरा हो जाएगा और इसके बाद यहां काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल पहले चरण का काम पूरा हो गया है।- ईशा दुहन, वीडीए वीसी