वाराणसी में ओला बाइक राइडर के हेलमेट नहीं पहनने की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने ओला कंपनी को नोटिस भेजा है। ट्रैफिक पुलिस के एसीपी विकास श्रीवास्तव ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि ओला कंपनी अपने सभी चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करे। यदि चालकों के खिलाफ शिकायत मिली तो मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। चेतन उपाध्याय के मुताबिक, ओटीपी बताने के बाद मैंने देखा कि राइडर ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसकी वजह पूछने पर उसने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी हेलमेट नहीं लगाया। इसके बाद चेतन ने उस बाइक से उतर कर राइड कैंसिल कर दिया।