लहुराबीर से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार की सवारी गाड़ियों को बेनिया तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। यह ट्रैफिक बेनिया से कबीर चौरा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा चौराहा पर रोक अन्य मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा।
भेलूपुर थाने के सामने से रेवड़ी तालाब होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों को भेलूपुर चौराहे पर रोक कमच्छा की तरफ निकाला जाएगा। रेवड़ी तलाब पार्क तिराहा से रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों को रेवड़ी तालाब पार्क से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर थाने की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक के अनुसार राष्ट्रीय राज्य मार्ग-2 पर प्रयागराज से जौनपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले माल वाहक भारी वाहनों (ट्रक) कछवा रोड से कपसेठी भदोही, जमालापुर, बावतपुर होकर जौनपुर, लखनऊ की ओर जाएंगे।
वहीं प्रयागराज से आजमगढ़ की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन कपसेठी भदोही, जमालापुर, बाबतपुर, हरहुआ से रिंग रोड से होते हुए गोईठहा अंदर पास से होकर आजमगढ़ जाएंगे। प्रयागराज से गाजीपुर की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन कपसेठी भदोही, जमालापुर, बाबतपुर, हरहुआ से रिंगरोड होते हुये मुनारी, सन्दहा हाते हुए चौबेपुर से होकर जाएंगे। यह डायवर्जन महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 10 मार्च की रात 10 बजे से 11 मार्च की देर रात तक लागू रहेगा।