फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रूट डायवर्जन: आज सुबह 9 से तीन बजे तक नदेसर, पुलिस लाइन चौराहा नो व्हीकल जोन, पढ़ें- पूरा प्लान

Thu, 11 Sep 2025 07:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi in Varansi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी दौरे को लेकर रूट डायवर्जन जारी किया गया है। इस प्लान के अनुसार आज सुबह 9 बजे से तीन बजे तक नदेसर, पुलिस लाइन चौराहा नो व्हीकल जोन रहेगा। 
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन पर कचहरी चौराहे पर आवागमन पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम समेत अन्य वीवीआईपी आगमन पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शहर में रूट डायवर्जन होगा। यातायात पुलिस की अपील है कि रूट डायवर्जन देखकर ही घर से निकलें। संभव हो तो वाहन का प्रयोग कम से कम करें। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, आशियाना तिराहा, मिंट हाउस नदेसर के मार्ग का प्रयोग न करें। आगमन और प्रस्थान के समय यातायात जीरो होगा।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि विरेन्द्र सिंह पेट्रोल पंप तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा, तिराहे से खजुरी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो पांडेयपुर चौराहा होकर आगे जाएंगे। कालीमाता मंदिर चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ वाहन नहीं आएंगे, इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहा से हुकुलगंज रोड या महाबीर मंदिर रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पांडेयपुर चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ वाहन नहीं आएंगे।
विज्ञापन


भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार की ओर से पुलिस लाइन की तरफ वाहन नहीं आएंगे। इन वाहनों को भोजूबीर तिराहा से गिलट बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जेपी मेहता तिराहा से आंबेडकर चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। छावनी क्षेत्र के जेएचवी मॉल तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन आशियाना तिराहा नहीं जाएंगे। इन वाहनों को छावनी क्षेत्र से फुलवरिया की ओर से निकाला जाएगा।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: काशी में कल बंद रहेंगे कई स्कूल, देह व्यापार में 17 के खिलाफ केस समेत पढ़ें प्रमुख खबरें

शाम को होटल ताज से रविदास घाट तक 4 घंटे का डायवर्जन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के होटल ताज नदेसर से रविदास घाट जाने के दौरान शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक रूट डायवर्जन होगा। आगमन प्रस्थान के समय नदेसर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ताज होटल की तरफ नहीं जाने दिया जाएग, इन वाहनों को इंडिया होटल चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लहरतारा चैराहे से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ककरमत्ता ओवरब्रिज के ऊपर किसी भी वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

सामनेघाट पुल से मालवीय चौराहे की ओर नहीं जाएंगे वाहन
शाम को 5 बजे के बाद चितईपुर चौराहा किसी भी प्रकार के वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उसे अखरी अंडरपास चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामनगर चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को सामनेघाट पुल द्वारा नगवा चौकी होते हुए मालवीय चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। भगवानपुर मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को मालवीय चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। डाफी से भगवानपुर मोड़ की तरफ वाहन नहीं आएंगे। पद्मश्री चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन अस्सी घाट की तरफ नहीं जाएंगे। संकट मोचन तिराहा से रविदास चौराहा तक वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

कल सुबह आठ बजे से तीन घंटे का डायवर्जन
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक तीन घंटे का डायवर्जन नदेसर से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक है। आगमन प्रस्थान के समय नदेसर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ताज होटल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को इंडिया होटल चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इंडिया होटल चौराहा से मिंट हाउस तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। जेएचवी मॉल तिराहा से आशियाना तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। अंधरापुल चौराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा नो व्हीकल जोन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें