फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर कोड फेल, गलियों में दबंगई: बेकाबू ई-रिक्शा से वाराणसी शहर हुआ जाम, टोकने पर करते हैं झड़प

Thu, 07 May 2026 03:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह है कि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी। मुख्य मार्गों पर सख्ती बढ़ने के बाद ई-रिक्शा चालक अब संकरी गलियों का रास्ता अपना लिए हैं। 
विज्ञापन
बेकाबू ई-रिक्शा से वाराणसी शहर हुआ जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लागू जोन और कलर-कोड सिस्टम अब बेअसर नजर आ रहा है। मुख्य मार्गों पर सख्ती बढ़ने के बाद ई-रिक्शा चालकों ने संकरी गलियों का रुख कर लिया है, जिससे अंदरूनी कॉलोनियों, मोहल्लों में जाम की समस्या है। 

विज्ञापन


रामकटोरा से मैदागिन, सिद्धगिरीबाग, औरंगाबाद होते हुए गिरजाघर और दशाश्वमेध तक की गलियों में ई-रिक्शों की अनियंत्रित आवाजाही ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जिन रास्तों पर पहले पैदल चलना आसान था, वहां अब घंटों जाम लग रहा है।

समस्या सिर्फ जाम तक सीमित नहीं है। कई जगहों पर ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ते पूरी तरह बाधित हो जाते हैं। खासकर हरितीरथ से चलकर मृत्युंजय मंदिर होते हुए काल भैरव और विशेश्वरगंज की तरफ जाते हैं। 

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ई रिक्शा वाले पर्यटकों को घुमाने के लिए बुकिंग ले रहे हैं और पुलिस से बचकर निकलने के लिए गलियों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरे रूट के ई रिक्शा लक्सा, गोदौलिया सवारियों को पहुंचाने के लिए सोनिया, सिद्धगिरी बाग होते हुए पुलिस से बचकर जा रहे हैं। 

विरोध करने पर मारपीट पर उतर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता कहते हैं पहले ये रास्ते पैदल चलने के लिए सुरक्षित थे, लेकिन अब हर समय ई-रिक्शा भरे रहते हैं। दिलीप सिंह का कहना है कि पुलिस से बचने के लिए चालक जानबूझकर मुख्य सड़कों से बचकर गलियों में घुसते हैं, ताकि चेकिंग से बच सकें। कलर कोड व बार कोड मैदागिन मार्ग पर ज्यादातर ई रिक्शों पर दिखने को नहीं मिलेगा।

वाराणसी में ई-रिक्शा व्यवस्था

  • शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर संचालन की व्यवस्था
  • हर जोन के लिए अलग कलर-कोड तय
  • परमिट और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
  • नियम उल्लंघन पर चालान

समस्या के मुख्य कारण
  • गलियों में बिना रोक-टोक प्रवेश
  • चेकिंग अभियान में ढिलाई
  • ओवरलोडिंग और अवैध संचालन
  • स्पष्ट रूट पालन का अभाव
विज्ञापन

रूट के अनुसार ई-रिक्शा संख्या
रूट -1 - (लाल कलर कोड)
  • कोतवाली, जैतपुरा, आदमपुर
  • ई-रिक्शा संख्या : 5071

रूट -2- (पीला कलर कोड)
  • चेतगंज, लक्सा, चौक, दशाश्वमेध, सिगरा
  • ई-रिक्शा संख्या 3362

रूट-3 (हरा कलर कोड)
  • क्षेत्र: भेलूपुर
  • ई-रिक्शा संख्या 2786
  • रूट -4 (नीला कलर कोड)
  • लंका, चितईपुर
  • ई-रिक्शा संख्या 2507

अधिकारी बोले
ई-रिक्शा संचालन को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही गलियों में भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। टीआई को निर्देशित किया गया है। ऐसे ई रिक्शा जो पुलिस से बचकर गलियों में मनमाने तरीके से चल रहे हैं उनपर कार्रवाई होगी। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें