साई की ओर से एनसीओई में सात कोच की नियुक्ति कर दी गई है। इसके कुश्ती और मुक्केबाजी में तीन-तीन जबकि तलवार बाजी में एक कोच को तैनाती मिली है। कुश्ती में अशोक यादव, भीम सिंह और मानसी, मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय कोच अभिषेक मालवीय, पवन कुमार और मोहन गांधी जबकि तलवार बाजी में कोच भाग्यश्री को नियुक्त किया गया है। मनोवैज्ञानिक सुकृति आंनद को भी नियुक्त किया गया है।
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हस्तांतरण हो गया है। 15 मई तक स्मार्ट सिटी इंडोर हॉल में केबिन बनाने का काम खत्म कर देगा। साई सेंटर में स्थानीय खिलाड़ियों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। -कर्नल गौरव सिंह, निदेशक साई क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ