फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic: विश्वनाथ मंदिर को जोड़ने वाले सात रूट पर नो व्हीकल जोन, यहां आने से पहले पढ़ लें ये खबर; होगी सुविधा

Sat, 26 Jul 2025 01:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में आने वाले शिवभक्तों की सुविधा और सहूलियत के लिए यह व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास यातायात की व्यवस्था न बिगड़ने पाए, इस कारण यहां नो व्हीकल जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने परखी व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों और भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे। नो व्हीकल जोन घोषित है। छह रूटों पर ऑटो-ई रिक्शा का रूट निर्धारित है। अन्य रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा चलते हुए मिला तो सीज तय है। 

विज्ञापन


डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। शहर में बाहरी गाड़ियों का प्रवेश भी प्रतिबंधित होगा। प्रयागराज-मोहनसराय हाईवे की बायीं लेन रिजर्व है।

चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। डायवर्ट मार्ग होकर वाराणसी आने वाले वाहन निकलेंगे। आटो गोलगड्डा तिराहा से लकड़मंडी से संपूर्णानंद से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो व्हीकल जोन के रूट
  • बेनिया से रामापुरा से खारी कुंआ से जंगमबाड़ी से गोदौलिया
  • गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा
  • मैदागिन से गौदोलिया
  • पियरी चौकी से बेनिया तिराहा
  • ब्राडवे से अग्रवाल, सोनारपुरा से मदनपुरा-गोदौलिया तक
  • सुजाबाद से भदऊचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
  • लंका से सामने घाट
इन मार्गों पर शनिवार की शाम 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें