फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज की समस्या से त्रस्त वाराणसी के व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले-नहीं सुन रहे अफसर

Tue, 23 Feb 2021 05:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मीरापुर बसही में विभागीय लापरवाही से पानी की पाइपलाइन के लीकेज की समस्याओं से त्रस्त व्यापारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा से गुहार लगाई। मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम, जलकल, जल निगम की लचर कार्यशैली को रखा।

विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पाइपलाइन के लिकेज की वजह से सड़क खराब हो रही और घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। इस समस्याओं को जब विभाग के अधिकारियों के सामने रखा जाता तो एक दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। 
 
विभागीय चक्कर में फुटबॉल बन गया है व्यापारी

अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि जल कल में लीकेज की कंप्लेन 9 फरवरी को की गई थी, जिसका कंप्लेंन नंबर 21199 से 21203 है। 15 फरवरी को जलकल की इलाकाई जेई ने यह कहा कि लिकेज की समस्या का समाधान जल निगम को करना है, इसे वहीं ठीक करेंगे।
विज्ञापन


जब जल निगम में शिकायत की गई तो जल निगम ने वापस जलकल विभाग की जिम्मेदारी बता कर काम करने से इंकार कर दिया। कहा कि इन विभागीय चक्कर में व्यापारी व आम जनता फुटबॉल बन गया है। प्रतिनिधि मंडल में विजय नारायण वर्मा, महिला प्रभारी अनीता पटेल, संगठन मंत्री संग्राम सिंह पटेल, अजय यादव, कौशल विक्रम पटेल, विनोद शर्मा, सूर्य प्रकाश भारती, शिव बहादुर सिंह पटेल व पप्पू शर्मा, अंकुर चौहान, डॉ. राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें