फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News Today: छात्रों के हाथ में कलम की जगह झाड़ू, जारी हुआ नोटिस; जमीन के विवाद में मारपीट; अन्य खबरें

Wed, 04 Feb 2026 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में स्कूल में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। उधर, जमीन के विवाद में महिला से मारपीट में मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पढ़ें- वाराणसी की अपराध से जुड़ी खबरें
विज्ञापन
झाड़ू लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चोलापुर विकासखंड के जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें छात्र झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दावा किया गया कि तैनात सफाईकर्मी सफाई नहीं करता है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया तो खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांग लिया। 

विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी पंचायत चोलापुर ने भी सफाई कर्मचारी के विरुद्ध नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधानाध्यापक सुशील गिरी ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं था। पड़ोस के एक व्यक्ति ने विद्यालय में जाकर बच्चों के हाथ में झाड़ू पकड़वाई और फोटो खींचे और वीडियो बनाए। झाड़ू नहीं लगवाई जाती है। 

इसे भी पढ़ें; पुलिस कमिश्नर बोले: सड़क पर रस्सी के अंदर हों बराती, आतिशबाजी पर प्रतिबंध, लॉन के पास पार्किंग सबसे जरूरी
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी की लापरवाही है। विद्यालय में गंदगी की वजह से बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं। शिक्षक द्वारा खुद बच्चों को देकर झाड़ू लगवाया गया है।  सफाई कर्मचारी मनोज कुमार, अजय कुमार का एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। -आनंदसील, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, चोलापुर

जमीन के विवाद में महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

चौबेपुर क्षेत्र के रस्तमपुर गांव में जमीन और मकान के लिए चल रहे विवाद में मारपीट के बाद एक पक्ष से महिला ने चौबेपुर थाने में दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराई। रस्तमपुर निवासी हीरामनी देवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पति ने 1992 में उर्मिला देवी पत्नी भोला नाथ निवासी चितईपुर से जमीन खरीदी थी और निर्माण करवाकर रहने लगीं। 13 अगस्त 2023 को उनके पति का निधन हो गया, जिसके बाद वे लोग उस मकान पर कम आने-जाने लगे। इसी का फायदा उठाकर विपक्षी मकान में तोड़फोड़ कर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

शादी का झांसा देकर पैसा ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से पैसे ऐंठने के आरोपी अंकित कुमार उर्फ अंकित जायसवाल को चितईपुर पुलिस ने मंगलवार को नगवा के रविदास पार्क के पास से गिरफ्तार किया। चितईपुर इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी बसंत कुंज मार्ग महिपालपुर दक्षिण पश्चिम दिल्ली का रहने वाला है। हाल में पीएसी कॉलोनी रामनगर में रह रहा है। चितईपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर पैसा लिया। शादी बीते दिसंबर में होनी थी। जिसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया।  

बाइक-ऑटो में टक्कर से युवक घायल
बाबतपुर रोड के एक होटल के पास मंगलवार देर शाम ऑटो व बाइक की टक्कर में युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बसनी बाजार निवासी निलेश विश्वकर्मा (25) बाइक से देर शाम वाराणसी से घर लौट रहा था। एक होटल के पास सर्विस लेन में गलत दिशा से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। 

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी मिली

किशोरी को अगवा करने के आरोपी चंद्रकांत भारती को जंसा पुलिस ने परमपुर अंडरपास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी मुक्त कराया गया। जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव का निवासी है। किशोरी को लेकर वह मुंबई भाग गया था। 

मकान में चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के खोनपुर मंगरहुआ गांव में सुजीत गुप्ता के घर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पनिहरी क्रॉसिंग के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी मिला। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपियों में देवा सोनकर निवासी दसौर, अनिल कुमार निवासी खोनपुर मंगरहुआ और रितेश राज विश्वकर्मा निवासी पांडेयपुर बस्ती है।  

फसल को ट्रैक्टर से जोतने वालों पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चितईपुर के तारापुर निवासी विमल कुमार सिंह तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों रामाश्रय सिंह, प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, संतोष, और संजय निवासी मधुपुर महाईच चंदौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत खतौनी पर नाम चढ़ावा लिया था। जिसे बाद में कोर्ट से निरस्त कर दिया गया। बीते सात दिसंबर को आरोपियों ने गेहूं की ट्रैक्टर से जोताई की। विरोध करने पहुंचे पिता इंद्राशन सिंह से आरोपियों ने दुर्व्यवहार और मारपीट की। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

चौकी इंचार्ज को बाइक सवार ने मारा धक्का
लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव के पास ट्रॉली समेत ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित यादव हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से चांदपुर के गंगा सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

मॉडल शॉप कर्मियों और शराबियों में मारपीट
बड़ागांव थाना क्षेत्र हरहुआ मॉडल शॉप में मंगलवार रात शराब पीने वालों और कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दौरान मॉडल शॉप कर्मी पिंटू सरोज और श्याम देव पटेल घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के रोहित गिरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। सीसी फुटेज से खुलासा हुआ है कि पहले शराबियों ने कर्मचारियों पर हमला किया, जिसके बाद बचाव में प्रतिक्रिया हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

सड़क हादसे में युवक घायल
जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया फ्लाईओवर पर छित्तूपुर निवासी बाइक सवार कैफ (30) अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

डाफी टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से मारपीट
लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के साथ मारपीट और ट्रक क्षतिग्रस्त करने के मामले में मालिक विजय यादव निवासी कटेसर डीडीयूनगर ने तीन ट्रक चालक और एक बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि उनका ट्रक चालक सुरेश यादव मोहनसराय की ओर जा रहा था। डाफी टोल प्लाजा पर आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक विजय यादव और उनके भाई दीपक यादव मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

पैसे लेकर जमीन नहीं दी, प्राथमिकी दर्ज
रोहनिया थाना क्षेत्र में चार लाख 20 हजार रुपये लेकर जमीन नहीं देने और पैसा लौटाने से इन्कर करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। दिनेश यादव निवासी रायपुर गाजीपुर वर्तमान में कमच्छा भेलूपुर में रहते हैं। अखरी के एक निजी अस्पताल में प्रबंधक हैं। आरोप है कि अस्पताल में ही उनकी मुलाकात बच्छाव निवासी बृजेश कुमार सिंह से हुई थी। बृजेश ने एक जमीन दिखाई। पसंद आने पर चार लाख 20 हजार रुपये उसे ट्रांसफर कर दिया। बाद में बृजेश ने बताया कि जमीन बिक चुकी है। रुपया वापस मंगाने पर आरोपी धमकी देने लगा। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें