फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: मुफ्त में समोसा नहीं देने पर दुकानदार के गले पर मारा ब्लेड, पढ़ें- क्राइम से जुड़ी पांच खबरें

Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News : वाराणसी में दबंग ने समोचा मुफ्त में न देने पर दुकानदार के गले पर ब्लेड मार दिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भदैनी इलाके में आनंदमयी अस्पताल के सामने शिवाला का रहने वाला मनोज कुमार साहनी ठेला पर समोसा-पकौड़ी बेचता है। मनोज के पास शिवाला का रहने वाला सत्यनारायण साहनी पहुंचा। मनोज से मुफ्त में समोसा देने के लिए कहने लगा। 

विज्ञापन


मनोज के समोसा देने से मना करने पर सत्यनारायण ने पहले गालीगलौज की। इसके कुछ देर बाद वापस ब्लेड लेकर पहुंचा अैर मनोज को पीछे से पकड़ कर गले पर वार कर दिया। मनोज के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। मनोज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके भेलूपुर थाने की पुलिस ने सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया।

सिपाही लापता, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस लाइंस स्थित सरकारी आवास से शनिवार की सुबह सिपाही राकेश कुमार सिंह निकला तो वापस नहीं आया। राकेश का मोबाइल भी स्विच्ड ऑफ है। काफी खोजबीन के बाद भी राकेश का पता नहीं लगा तो उसकी पत्नी पूजा सिंह ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। राकेश पुलिस विभाग में वर्ष 2015 में भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी ड्यूटी एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में लगी है।

लापता स्पैनिश व्यक्ति को पुलिस ने 2 घंटे में खोजा
स्पेन से वाराणसी पहुंचकर लापता हुए फिलिप को वाराणसी पुलिस ने दो घंटे में खोज निकाला। हथुआ मार्केट स्थित एक होटल से गायब हुए फिलिप इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर मिले। फिर उनके पौत्र माईग्यूल को सौंप दिया गया। खोजने में मदद करने वाले पान दरीबा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह और उप निरीक्षक रवि सिंह का विदेशी पर्यटकों ने आभार जताया। 
विज्ञापन

कुलपति से बहस करने, विवि की छवि धूमिल करने वाले शिक्षक पर मुकदमा

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति से बहस करने और सोशल मीडिया पर विवि की छवि धूमिल करने के आरोप में एक शिक्षक पर चेतगंज थाना में मुकदमा दर्ज हो गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि साधु बेला संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक संजय त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि चार जनवरी को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा से मिले थे। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने कुलपति से तेज आवाज में बात की। वहीं कुलपत्ति, कुलसचिव और विश्वविद्यालय को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया।  

नशे में रेल की पटरी के किनारे चलना मंहगा पड़ा, मौत
पंचक्रोशी इलाके में एक युवक को शराब के नशे में रेल की पटरी के किनारे चलना शनिवार की रात मंहगा पड़ा। पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें