इस सप्ताह चार-पांच दिनों से अच्छी धूप होने और हवा के न चलने के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बादल छाए रहने के साथ ही हवा में नमी बनी रही। इस वजह से बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से जहां तेज धूप होने से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं एक बार फिर से बादल छाए रहने और नम हवाओं के चलने से सिहरन महसूस होने लगी है।
शुक्रवार को सुबह वाराणसी में धूप का असर भी कम ही रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदला है। रविवार तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में बारिश की संभावना बनी है।
इस वजह से शुक्रवार को नम हवाओं के कारण तापमान में भी कमी आई। लोगों को कुछ दिनों पहले गर्म कपड़े बोझ-सा लगने लगे थे। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से सिहरन बढ़ गई है।