फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi To Nepal Flight: अब सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा काठमांडू का विमान, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Tue, 28 Mar 2023 10:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से काठमांडू के बीच यात्रियों का आवागमन बढ़ा है। बुद्धा एयर के कंट्री हेड उद्धव सुबेदी ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन विमान का संचालन किया जाएगा। इसका फायदा शहर और पूर्वांचल के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से काठमांडू नेपाल के लिए सप्ताह में तीन दिन विमान उड़ान भरेगा। बुधवार को भी विमान का आवागमन होगा। इससे पहले सोमवार और शुक्रवार को ही विमान उड़ान भरता है।

विज्ञापन


वाराणसी से काठमांडू के बीच यात्रियों का आवागमन बढ़ा है। बुद्धा एयर के कंट्री हेड उद्धव सुबेदी ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन विमान का संचालन किया जाएगा। इसका फायदा शहर और पूर्वांचल के लोगों को मिलेगा। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान सुबह सात बजे काठमांडू से उड़ान भरेगा और सुबह आठ बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। यही विमान सुबह साढ़े आठ बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह साढ़े नौ बजे काठमांडू पहुंचेगा। काठमांडू की उड़ान सेवा पसंद की जा रही है।

विज्ञापन

फ्लाइट

वाराणसी से गोवा और पुणे की फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग शुरू
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से गोवा और पुणे के लिए उड़ान भरने वाली पहली सीधी फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। पुणे की फ्लाइट की करीब 60 फीसदी और गोवा की 50 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं।

इंडिगो की फ्लाइट 28 मार्च से गोवा और 31 मार्च से पुणे के लिए नियमित उड़ान भरेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं। पहली बार सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। इससे यात्री उत्साहित हैं। जाने और आने के लिए तेजी से टिकट बुक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें