फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा की उड़ानों का शेड्यूल तय, जाइरीन ने शुरू कर दी तैयारी

Tue, 04 Jul 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हर दिन दो फ्लाइट्स से 300 हज जाइरीन होंगे रवाना
विज्ञापन
मुकद्दस हज का सफर 24 जुलाई से शुरू हो रहा है। 24 जुलाई से सात अगस्त तक की इस उड़ान में पूर्वांचल के 16 जिलों के करीब साढ़े चार हजार से अधिक जाइरीन काशी से काबा के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


हर दिन दो फ्लाइट्स से 300 जाइरीन वाराणसी इंबार्केशन यानी लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से मदीना को रवाना होंगे।  24 जुलाई से सात अगस्त के बीच यूं तो रोज दो-दो फ्लाइट्स हैं लेकिन तीन दिन 26 और 29 जुलाई तथा एक अगस्त को तीन फ्लाइट्स हैं।

हर फ्लाइट से 150 हजयात्री उड़ान भरेंगे। जिस दिन तीन फ्लाइट है, उस दिन पहली फ्लाइट 10:40 बजे, दूसरी 12:20 और तीसरी दो बजे की होगी। शुरू के दो दिनों की फ्लाइट सुबह 10:40 की होगी और दूसरी दोपहर 1:55 की।
विज्ञापन


26 जुलाई के बाद की फ्लाइट 10:40 और दोपहर दो बजे की होगी। हजयात्रा की उड़ानों का शेड्यूल निर्धारित हो गया है। एक ओर जहां जिला प्रशासन की ओर से हजयात्रा की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं, वहीं जाइरीन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं।

जाइरीन इबादत में खुद को मशगूल रखे हुए हैं, वहीं हज के अरकानों की जानकारी भी ले रहे हैं। नाते रिश्तेदारों से मिलने मिलाने का दौर शुरू हो गया है। 

276 वेटिंग के जाइरीन कंफर्म 
प्रदेश भर से 276 वेटिंग के जाइरीन को कंफर्मेशन मिल गई है। हज कमेटी ने चयनित जाइरीन को 10 जुलाई तक हज शुल्क जमा करने को कहा है। उन्हें एसबीआई या यूबीआई की किसी भी शाखा में हज शुल्क जमा कर बैंक की पे-स्लिप, एक फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट और मूल पासपोर्ट की कॉपी लखनऊ कार्यालय में जमा करनी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें