फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से जयपुर के बीच अत्याधुनिक बसों से करें सफर

Fri, 14 Jul 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्कैनिया बस - फोटो : self
विज्ञापन
देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी और पिंक सिटी जयपुर अब सड़क मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम काशी से जयपुर तक का सफर खास बनाएगा स्कैनिया बसों से।
विज्ञापन


जर्मनी की कंपनी स्कैनिया की छह अत्याधुनिक बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होने जा रही हैं। वाराणसी से पटना और सोनौली के लिए भी ये बसें चलाई जाएंगी।
वाराणसी रीजन के बेड़े में छह स्कैनिया बसें शामिल होंगी। इन्हें गुरुवार को ही आ जाना था पर अब शुक्रवार को बसों के काशी पहुंचने की संभावना है। यह हाईटेक बसें सफर का आरामदायक एहसास ही नहीं कराएंगी बल्कि सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से भी यात्रियों को नया अनुभव होगा।

वाराणसी और जयपुर के बीच तीन सुपरलग्जरी बसें चलाई जानी हैं। वहीं दो बसें इलाहाबाद-वाराणसी-पटना के बीच चलाई जाएंगी। एक बस वाराणसी से सोनौली के लिए चलेगी।
विज्ञापन


आरएम पीके त्रिपाठी ने बताया कि जयपुर, पटना और सोनौली के लिए स्कैनिया बसों का संचालन किया जाना है। बसें आज-कल में आ जाएंगी। इससे यात्रियों को अधिक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

क्या खास है स्कैनिया बसों में

डेमो - फोटो : demo pic
जर्मनी में निर्मित स्कैनिया बसें आरामदेह सफर के लिए दुनिया में जानी जाती हैं। बस में आपातकालीन निकास के अलावा सुरक्षा, सुविधा और मनोरंजन से जुड़े हाईटेक इंतजाम हैं। इन बसों में हाई डेफि नेशन आईपी कैमरा लगा है।

महिलाओं की सुरक्षा और चोरी की घटनाएं रोकने के लिए इस कैमरे को नाइट विजन के विकल्प के साथ लगाया गया है। आरामदायक सीटों के अलावा फुटरेस्ट और कैफ  स्पोर्ट की भी सुविधा मिलेगी। संगीत और टीवी के शौकीन लोगों के लिए भी इंतजाम होंगे। बसों का इंटीरियर भी शानदार होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें