फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से कोलंबो के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत आज से 

Fri, 02 Feb 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज से कोलंबो के लिए एयर इंडिया अपनी उड़ान सेवा प्रारंभ करने जा रहा है। इसको लेकर कुछ दिन पहले श्रीलंका तथा वाराणसी में कार्यरत एयर इंडिया एयरलाइंस के अधिकारियों, श्रीलंका पर्यटन विभाग के अधिकारियों व स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों के लोगों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन


 बैठक में श्रीलंका के पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी। साथ ही लोगों को शार्ट फिल्म के माध्यम से श्रीलंका के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थानों तथा ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में बताया गया था।

इस दौरान एयर इंडिया एयरलाइंस श्रीलंका की कंट्री हेड एलिस पाल ने कहा कि श्रीलंका में रामायण से जुड़े कई तथ्य तथा ऐतिहासिक धरोहर आज भी मौजूद हैं। इनको देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन


 आज भी श्री राम तथा मां सीता व रावण की गुफा, हनुमान द्वारा जलाई गई लंका के अवशेष, समुद्र पर बनाया गया पुल आज भी मौजूद है जो आधा भारत में है तथा आधा श्रीलंका में। वहीं युवाओं और नवविवाहित जोड़ों के लिए भी कई ऐसे पर्यटन स्थल है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

उड़ान की सुविधा सप्ताह में दो दिन 

air india
श्रीलंकन पर्यटन विभाग के निदेशक बिरंगा बंडारा ने बताया कि पिछले वर्ष 2017 में भारत से श्रीलंका लगभग 32000 पर्यटक गए थे। जो कि पिछले वर्षों के तुलनात्मक अध्यययन में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीलंका में कई तरह के वाटर स्पोर्ट होते हैं। 

वहां का सफारी वर्ल्ड विश्व स्तर का है तथा 16 स्थान ऐसे हैं जो भगवान राम व हनुमान तथा मां सीता से जुड़े हुए हैं। प्रमुख रुप से सीता के आंसुओं का तालाब, राम और रावण के बीच आखिरी युद्ध का मैदान, लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान जी द्वारा लाए गए संजीवनी के पहाड़ का वह टुकड़ा आज भी मौजूद है।

 उन्होंने बताया कि श्रीलंकन सरकार चाहती है कि भारत से अधिक पर्यटक आएं। इसके लिए किफायती दर पर टूरिस्ट पैकेज उपलब्ध कराया गया है जो लगभग 11000 से प्रारंभ होकर 30000 प्रति व्यक्ति तक का है।

एयर इंडिया के स्थानीय स्टेशन प्रबंधक आतिफ इदरीश ने बताया कि कोलंबो से सीरियल उड़ान सेवा दो फरवरी से शुरू हो रही है जो 24 मार्च तक सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर एयर इंडिया की ओर से लकी ड्रा का भी आयोजन कर लोगों को पुरस्कृत किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें