फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : सीआईडी बन उचक्कों ने रिवाल्वर सटाकर बुजुर्ग व्यापारी से लूटी अंगूठी, अस्पताल के बाहर की घटना

Sat, 11 Sep 2021 12:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महमूरगंज स्थित एक अस्पताल के पास बुजुर्ग व्यापारी को सीआईडी बन उचक्कों ने रिवाल्वर सटाकर सोने की अंगूठी लूट लिया। शुक्रवार को सिगरा पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। सिगरा थाना अंतर्गत शिवपुरवा निवासी दीपक चंदानी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर में दुकान से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा था कि दो युवक पास आए और खुद को सीआईडी अफसर बताते हुए रिवाल्वर निकाल पीठ पर सटा दी और धमकी दी कि सोने की अंगूठी नहीं दी तो गोली मार दूंगा। व्यापारी ने दोनों अंगूठी निकालकर दे दी। इसके बाद दोनों युवक रथयात्रा की ओर भाग निकले। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें