फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बेनियाबाग में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का गड्ढा किशोर के लिए बना कब्रगाह, नहाने के दौरान हादसा 

Wed, 02 Sep 2020 01:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत बेनियाबाग मैदान के समीप बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का गड्ढा मंगलवार देर शाम को बेनिया मलिन बस्ती निवासी राजकुमार (14) के लिए कब्रगाह बन गया। गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। मंडलीय अस्पताल में डाक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव की मांग करते हुए परिवारीजन हंगामा करने लगे, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।

विज्ञापन


बेनियाबाग में स्मार्ट सिटी योजना के तहत मल्टीलेवल पार्किंग का काम चल रहा है। इसकी नींव के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, जिनमें इन दिनों बरसात का पानी भरा है। पास के ही बस्ती के निवासी बाबू डोम का पुत्र राजकुमार अपने दो दोस्तों संग इन्हीं गड्ढ़ों में नहाने पहुंचा था। नहाते-नहाते अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया।

दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन व आसपास के लोग उसे निकालकर मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित किया गया। इस पर बिना पोस्टमार्टम कराए परिवार के लोग शव की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। देखते-ही-देखते काफी भीड़ जुट गई। मामला बनता न देख परिवारीजनों की ओर से पथराव भी किया गया। सूचना पर कोतवाली समेत अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के पिता सीवर सफाई का कार्य करते हैं। उनके चार पुत्रियों व तीन पुत्रों में राजकुमार तीसरे नंबर पर था।

पियरी चौकी प्रभारी श्रीकांत मौर्य ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि किशोर नशे की हालत में था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया। परिवारीजन शव की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। उन्हेें समझाकर शांत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें