वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए 9 से 18 सितंबर तक चलने वाले दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बीएचयू प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद अब अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चार सितंबर से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय में 24 अगस्त से 31 अगस्त तक चली पहले चरण में स्नातकोत्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई। तीन पाली में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी तैयार कराकर उसके तीन सितंबर की देर शाम तक प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर अपलोड होने की संभावना है। वहीं पहले चरण की प्रवेश परीक्षा की आंसर की अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।