फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : तेज रफ्तार कार से किशोर ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

Sat, 27 Mar 2021 12:56 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • वरुणा पुल शास्त्री घाट की घटना, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट में शुक्रवार की रात 15 वर्षीय एक किशोर तेज रफ्तार कार से डेढ़ साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की मौत हातेे ही परिजन हंगामा शुरू कर किशोर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर कैंट, शिवपुर और जैतपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। साथ ही कार को कब्जे में लेकर आरोपी किशोर के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट में बाइक मैकेनिक मोहम्मद आजाद अपने परिवार के साथ रहता है। मोहम्मद आजाद के अनुसार उसके पड़ोस में बिजली विभाग के अकाउंटेंट का परिवार रहता है। दो दिन पूर्व मुहल्ले में उसी परिवार  के एक 15 वर्षीय किशोर के तेज रफ्तार कार चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार की रात 7:30 बजे के लगभग उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अर्शिया घर के सामने खेल रही थी।

इसी दौरान दो दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में उक्त किशोर तेज रफ्तार कार लेकर आया और उसकी बेटी को कुचलने के बाद कार छोड़ कर भाग निकला। अर्शिया को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा होकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। उधर, परिजनों ने बताया कि अर्शिया की मां की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। वहीं, अर्शिया की बड़ी बहन खुशी और दादा अब्दुल कलाम का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें