अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड कराया जा रहा है। इसके तहत वाराणसी में छात्रों ने एआई की ऑनलाइन और जीके की ऑफलाइन परीक्षा दी। लेवल-1 की परीक्षा प्रक्रिया के समापन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अमर उजाला की ओर से कराए जा रहे नेशनल ओलंपियाड लेवल-1 के तहत छात्र-छात्राओं ने एआई और जीके विषय की परीक्षा दी। एआई की परीक्षा ऑनलाइन कराई गई। जीके की परीक्षा में बच्चों ने ओएमआर शीट भरी।
विज्ञापन
इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक ऐसा सशक्त और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है, जहां वे केवल अपने विद्यालय तक सीमित रहकर नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों के बीच अपनी वास्तविक स्थिति को समझ सकें।
विज्ञापन
यह मंच विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में स्वयं को परखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और आने वाली शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार होने का अवसर प्रदान करता है।
लेवल-1 की परीक्षा प्रक्रिया के समापन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके आधार पर शीर्ष 20% विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा के लिए क्वालिफाई करेंगे। परीक्षा, परिणाम और आगे की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि विद्यार्थी और अभिभावक समय-समय पर अपडेट प्राप्त कर सकें। इस पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है प्रतिभा की पहचान। लेवल-2 के फाइनल परिणाम घोषित होने के बाद अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड उन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार भी मिलेगा।