फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैर बांधे, काटा गला, इस रिपोर्ट में खुलासा; शादी वाली ड्रेस में श्रेया की खींची फोटो दिखा करता था ये काम

Sat, 22 Aug 2026 03:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में छात्रा हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इस मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Varanasi student murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजातालाब थाना इलाके की छात्रा की गला रेतकर हत्या के बाद गठित चार टीमों ने 24 घंटे में चुनार, नियारडीह समेत आठ जगहों पर आरोपी विवेक चौबे निवासी नियारडीह चोलापुर को पकड़ने के लिए दबिश दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पैर बांधकर गला रेतकर हत्या की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। ऐसे में पुष्टि के लिए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया है। बच्छाव के जिस किराये के कमरे में छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई उसके बाहर दरवाजे के ऊपर लगा सीसी कैमरा खराब मिला। 

मृतका की मां ने बताया कि आरोपी भुआलपुर सीखड़ चुनार में तीन साल से मामा के घर रहता था। आरोपी ने मृतका की मां से कहा था कि मैं छात्रा से शादी करना चाहता हूं, करा दीजिए। जिसके बाद आरोपी को मना कर दिया गया था। इस बीच उसने धमकी दी कि उसकी शादी नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन

 

घर से दो किलोमीटर की दूरी पर बेटी की शादी तय कर दी। 22 फरवरी को शादी होनी थी। शादी तय होने से आरोपी बौखला गया था। 18 अगस्त को बेटी घर से निकली। दोपहर तीन बजे तक घर न लौटने पर फोन किया, लेकिन उठा नहीं। पांच बजे पति को बताया। परिवार ने पुलिस को जानकारी। पुलिस नंबर ट्रेस कर लोकेशन पर पहुंची। 

 

मकान मालिक ने ताला नहीं तोड़ने दिया। जबकि फोन करने पर अंदर रिंग बज रहा था। उधर, आरोपी हत्या कर पांच बजे के बाद मामा के घर भुआलपुर पहुंचा। इस बात को उसने मामा से छिपाया। परिजनों को आरोपी के मामा ने बताया कि विवेक की बाइक, हेलमेट और बैग यही है। 

 

परिवार ने बैग खोलकर देखा तो उसमें कमरे की चाबी थी। चाबी को लेकर परिवार के लोग कमरे पर पहुंचे। कमरा खोलकर परिजनों ने देखा छात्रा की लाश बाथरूम में पड़ी थी। आरोपी ने छात्रा के पैर को बांधा, सिर पर वार किया और गला भी रेत दिया था।
 

चाचा को चुनौती देने के लिए प्रधानी की तैयारी कर रहा था विवेक
नियारडीह गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर अभी से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। विवेक चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उनके चाचा अनिल चौबे भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। विवेक के पिता रामसहाय चौबे के तीन भाई हैं। 

 

आरोप है कि अनिल चौबे इस विवाद में रामसहाय के एक भाई का समर्थन करते हैं। इसी बात को लेकर विवेक नाराज था। कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। विवेक ने अपने दादा स्वर्गीय मंगला चौबे के नाम के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर गांव में पोस्टर लगवा दिया। पारिवारिक विवाद के चलते वह घर से दूर मामा के यहां और दो महीने से रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव में किराये पर रहा रहा था।

 

शादी वाली ड्रेस में श्रेया की खींची फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेक चौबे ने श्रेया को बरगलाकर शादी की ड्रेस में एक फोटो खिंचवाई थी। फोटो को एडिट कर उसे अपने साथ बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर तुम दूसरी जगह शादी करोगी तो ये फोटो वायरल कर दूंगा। शादी तोड़ने का डर दिखाकर ही उसने 18 अगस्त को उसे अगवा किया और किराये के कमरे पर ले जाकर निर्मम हत्या कर दी। श्रेया नीट करना चाहती थी जबकि परिजन उसे बाहर नहीं भेजना चाहते थे। आरोपी ने उसे नीट कराने का भरोसा दिया था।
 
विज्ञापन

पिता ने दी मुखाग्नि, मोबाइल और लैपटॉप जब्त
 श्रेया का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार देर शाम अदलपुरा, मिर्जापुर के चितेश्वर नाथ श्मशान घाट पर किया गया। पिता सुनील उपाध्याय ने बेटी को मुखाग्नि दी। शनिवार को घर पर परिजनों और आसपास के लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर दुख जताया। राजातालाब पुलिस ने भी सुनील उपाध्याय और उनकी पत्नी से घटना से जुड़ी जानकारी ली। सुनील ने बताया कि श्रेया का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें