फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान बेपटरी, पुलिस के हटते ही मनमानी शुरू

Mon, 29 May 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेते दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के दूसरे दिन सोमवार को व्यवस्था बेपटरी होती नजर आई। महज गिनती के पेट्रोल पंपाें पर निर्देश का पालन किया गया। पंपों पर पुलिस के हटते ही लोगों की मनमानी नजर आई। पंपकर्मी भी बेरोकटोक बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देते रहे।
विज्ञापन


बिना हेलमेट वाले बाइक चालक भी उन्हीं पेट्रोल पंपों पर जाते रहे, जहां पुलिस नहीं थी। हालांकि अभियान का कुछ असर दिखा। हेलमेट पहनने वाले बाइक सवार अधिक दिखे।

एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान की जिले में शुरुआत की थी। दो पहिया वाहन चालकों से अपील की थी कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहन कर ही निकलें।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों से कहा था कि जो दो पहिया वाहन सवार हेलमेट पहन कर न आएं, उन्हें पेट्रोल न दें। रविवार को एसएसपी के अभियान का असर जिले भर में व्यापक पैमाने पर देखने को मिला। मगर, सोमवार को गिनती के ही पेट्रोल पंपों पर असर दिखा। 

एसएसपी ने कहा कि अब दरोगा चौराहों पर नहीं बल्कि पेट्रोल पंपों के पास यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। जो लोग बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने जाएंगे, उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर को पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से तस्दीक कर घर पर चालान भेजा जाएगा।

व्यवस्था को हर हाल में प्रभावी बनाया जाएगा। यह आमजन की सुरक्षा के लिए है, सभी इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की जांच में मिली पुरानी मशीनें

petrol pump
एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन राम और बाट माप की टीम ने वरुणापुल स्थित यूपी मोटर वरुणा पेट्रोलपंप पर जांच पड़ताल की। तीन यूनिट और तीन नोजल चेक किया। यहां हर माह दो लाख लीटर तेल की खपत है। जांच के दौरान मशीनें काफी पुरानी मिलीं। मशीनों को 10 साल में बदल दिया जाता है।

मशीनें भी मैकेनिकल हैं, जबकि इलेक्ट्रानिक मशीन लगाई जानी हैं। अधिकारियों ने आधुनिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। एसीएम ने बताया कि जांच के दौरान कोई शिकायत सामने नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें