फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:यूपी कॉलेज की बालिका टीम एक गोल से जीती, पुरुष पांंच गोल से हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर स्थित ओलंपियन विवेक सिंह स्टेडियम में खेल जा रही हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष और बालिका वर्ग के चार मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के मुकाबले में एनईआर (पूर्वोत्तर रेलवे) ने यूपी कॉलेज को 5-0 से जबकि बालिका वर्ग में यूपी कॉलेज ने विवेक एकेडमी को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला एनईआर बनाम यूपी कॉलेज हुआ। एनईआर की टीम ने मैच में शुरू से अंत तक हर मोर्चे पर दबदबा कायम रखा। खेल के छठवें मिनट में एनईआर के फाॅरर्वड खिलाड़ी संजय यादव ने लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 16वें मिनट में अतुल ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद अमित ने 25वें और 32वें मिनट में गोल कर टीम को अजेय बना दिया। वहीं, यूपी कॉलेज की टीम काेई गोल नहीं कर सकी।
दूसरे मैच में झांसी छात्रावास ने बीएचयू की टीम को 3-2 से हरा दिया। झांसी के इरफान ने दो और प्रदुम्न ने एक गोल किया। बीएचयू से विजय यादव और विकास ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में विवेक एकेडमी हरहुआ ने यूपी कॉलेज को 2-1 से हरा दिया। विवेक एकेडमी की ओर से कोमल पाल ने दोनों जबकि यूपी कॉलेज की लेखा यादव ने एक गोल किया। वहीं, विवेक एकेडमी शिवपुर ने सिगरा स्टेडियम की टीम को 3-2 से हराया। इस मौके पर सतीष सिंह, सुनील सेठ, प्रशांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें