फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Ghat:घाट पर लगी ओपीडी में 47 की हुई जांच, 30 में खुजली की शिकायत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी के घाटों और उसके किनारे रहने वाले लोगों के सेहत की जांच के लिए बुधवार को मानसरोवर घाट पर लगी ओपीडी में 47 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 30 लोगों में खुजली की शिकायत मिली। साथ ही दो मिर्गी के लक्षण वाले मिले जबकि आठ में टीबी के लक्षण मिले। डॉक्टरों ने सभी को आगे की जांच और इलाज के लिए बीएचयू बुलाया।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. विजयनाथ मिश्र के निर्देशन में शाम को मानसरोवर घाट पर ओपीडी चलाई गई। यहां बीएचयू के डॉक्टरों ने नाविकों, अलग-अलग जगहों से आने वाले लोगों की जांच की। लोगों को बदलते मौसम में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि मानसरोवर घाट पर तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल सहित अन्य जगहों से आए जांच की गई। इस दौरान लोगों में पीठ दर्द, सिरदर्द, भूख न लगने, पेट संबंधी समस्या देखने को मिली। कुछ जरूरी दवाइयां मौके पर देने के साथ ही बाकी जांच के लिए लोगों को बीएचयू बुलाया गया। प्रो. मिश्रा ने बताया कि हर महीने पहले सप्ताह अलग-अलग घाट पर ओपीडी चलाई जाती है। इस दौरान डॉ. विवेक, डाॅ.अर्पण, धनावती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें