बीएचयू में आयोजित क्रिकेट मैच में आईआईटी बीएचयू का प्रदर्शन देख सभी रोमांचित हो गए। कला संकाय को हराकर जीत हासिल की और खिलाड़ियों ने भी उत्साह प्रकट किया।
बीएचयू के बिड़ला खेल मैदान पर मंगलवार को आईआईटी बीएचयू और कला संकाय की डायनामाइट-एकादश के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर आईआईटी बीएचयू ने 14 ओवर में छह विकेट के नुकसान में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायनामाइट एकादश की पूरी टीम 12.4 ओवर में 98 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
आईआईटी ने यह मैच 45 रन से जीत लिया। मैच में आईआईटी के विष्णु ने 8 बॉल पर 22 रन बनाए और 3 ओवर में 21 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिये। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि प्रो. विपिन कुमार ने खिलाड़ियों काे पुरस्कृत किया।