फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : गाजे बाजे के साथ साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई, हुई भव्य आरती

Tue, 18 Feb 2025 09:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बेनीपुर क्षेत्र में शिव सांई मंदिर के 20 वें स्थापना दिवस के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही संस्कृत व मराठी भाषा में आरती की गई।
 
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालते भक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ स्थित बेनीपुर के सांई मन्दिर से ओम सांई नमो नमः के जयकारे के साथ सांई बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली।इस मौके पर संस्कृत व मराठी भाषा में आरती की गई। महंत प0 शिव प्रकाश पाठक ने  मन्दिर के सामने नारियल तोड़ कर बाबा पालकी शोभायात्रा की शुरुआत की। सांई बाबा को पालकी में सवार कर भक्त पालकी को कंधे पर रख चल रहे थे।

विज्ञापन


सबसे आगे पारम्परिक भेषभूषा में 4 चोबदार चल रहे थे। उसके बाद राम दरबार की झांकी थी। जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा  बैक कालोनी, बेनीपुर पोखरा,ओम नगर कालोनी,होते हुए पुनः बेनीपुर मन्दिर पहुची।  जहा पालकी की आरती की गई। इसके पूर्व सुबह 5 बजे महंत ने ककड़ आरती की।

दोपहर 1  बजे महंत शिव प्रकाश पाठक ने महाआरती की गई। इसके बाद 2 बजे से  सामूहिक सुंदरकांड  का पाठ हुआ।  शाम 6 बजे महा सन्ध्या आरती की गई।जिससे पूरा क्षेत्र ओम साई नमो नमः के उद्द्घोष से गूँजने लगा।इसके बाद शाम को भजन सन्ध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में राम जन्म त्रिपाठी, प्रशांत पाठक, विशाल पाठक,राजेश यादव,प्रदीप कुमार सिंह,महेश गुलाटी सहित अन्य भक्त शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें