फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका टीम ने आठ पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में काशी की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका टीम ने तीन स्वर्ण समेत कुल आठ पदक जीते।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम में 31 मई से 2 जून तक अंडर-17 सब जूनियर, अंडर 23 सीनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 17 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में दांव आजमाए। इसमें खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य समेत कुल आठ पदक जीते। अंडर-23 महिला वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती के 62 किलो भारवर्ग में वसुंधरा यादव, 65 किलो में कशिश यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अंडर-17 बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल के 40 किलो में वैष्णवी पटेल ने कांस्य, 43 किलो में आकांक्षा यादव ने रजत और 46 किलो में आंचल यादव ने स्वर्ण पदक जीते। 57 किलो में गुड़िया यादव ने कांस्य, 65 किलो में पलक यादव ने कांस्य और 73 किलो में पायल यादव ने कांस्य पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को यूपी कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने पदक देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर रविंद्र यादव, राम सजन यादव, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







बालिका खिलाड़ियों की नंदिनी नगर में दूसरी जीत
कुश्ती में काशी की तीन खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं। कोच गोरख यादव ने बताया कि काशी के खिलाड़ियों की नंदनी नगर में लगातार दूसरी और राज्य स्तरीय मुकाबले में लगातार चौथी जीत है। लगातार पदक जीतने वाली पूर्वांचल की खिलाड़ियों में आंचल, कशिश, पलक, वसुंधरा का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों ने नोएडा में खेली गई राज्य स्तरीय, नंदिनी नगर में लगातार जीत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें