फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा पार्षद गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 10:24 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जैतपुरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता और दोषीपुरा के पार्षद बेलाल अहमद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बेलाल के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक आरोपों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन

सपा पार्षद बेलाल पर आरोप है कि बीते पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर वह योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। कुछ ह्वाट्सएप ग्रुप में जब टिप्पणी तेजी से वायरल होने लगी तो जैतपुरा थाने की पुलिस ने पार्षद बेलाल अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 


जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि दोषीपुरा के पार्षद बेलाल अहमद के द्वारा सीएम के खिलाफ अशोभनीय बयानबाजी करने का मामला जब सोशल मीडिया के जरिए सामने आया तो मुकदमा दर्ज किया गया। पार्षद बेलाल अहमद को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बेलाल के खिलाफ जैतपुरा थाने में हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर आरोपों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें