फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दीपावली मिलन समारोह में दिखी सामाजिक समरसता, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया आयोजन

Tue, 17 Nov 2026 09:36 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। हजारों दीपों से परिसर जगमगा उठा। मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
वाराणसी दीपावली मिलन समारोह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में मंगलवार को भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का हुआ मिलन
समारोह में भाजपा के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों से मुलाकात कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 

Trending Videos
विज्ञापन

आपसी एकजुटता मजबूत करना उद्देश्य
गीत-संगीत और सांस्कृतिक उल्लास के बीच लोगों ने एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात की। वक्ताओं ने दीपावली को प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व बताते हुए आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना है।

हजारों दीपों की जगमगाहट और लोगों की सहभागिता के बीच समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें