फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी के नाइट बाजार में मिलेंगी बनारसी साड़ियां, मशहूर खानपान भी शामिल; जानें- स्मार्ट सिटी का प्लान

Tue, 16 Jan 2024 01:21 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नाइट बाजार में बनारसी साड़ी व मशहूर खानपान शामिल करने की योजना  तैयार की जा रही है। यहां पर डिस्प्ले सहित बिक्री के लिए भी माल रखे जाएंगे। स्मार्ट सिटी खाका तैयार कर इस काम में वेंडर्स की मदद ली जा रही है।  
विज्ञापन
बनारसी साड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के नाइट बाजार में ओडीओपी के उत्पाद बनारसी सिल्क की साड़ियों को भी रखने की तैयारी चल रही है। यहां के मशहूर खानपान को भी चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे चल रहे नाइट बाजार में रखा जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने खाका तैयार किया है। इस काम में वेंडर्स की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


काशी में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को कैंट स्टेशन व आसपास के इलाकों से होकर गुजरना पड़ता है। यहां पर स्मार्ट सिटी की ओर से नाइट बाजार विकसित किया गया है। अब यहां काशी की पहचान वाले उत्पादों को भी रखा जाएगा। इनमें खासकर बनारसी सिल्क की साड़ियों के स्टॉल खोलने के लिए कई वेंडर्स से बातचीत चल रही है। यहां पर डिस्प्ले सहित बिक्री के लिए भी माल रखे जाएंगे। इसके अलावा यहां के मशहूर खानपान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यहां मलइयो, कचौड़ी-जलेबी, लस्सी, ठंडई आदि के स्टॉल होंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी
नाइट बाजार में ओडीओपी प्रोडक्ट बनारसी साड़ी के स्टॉल खोलने के लिए वेंडर्स से बातचीत चल रही है। इसके अलावा मशहूर खानपान के भी स्टॉल खुलेंगे। बाहर से आने वालों को काशी की पहचान की अनुभूति होगी। -डॉ. डी वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें