फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को जल्द मिलेगी सौगात: 29 करोड़ से संवरेंगे छह थाने, पांच महीने बाद नए स्वरूप में दिखेंगे

Wed, 18 Mar 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में जर्जर हो चुके थानों की जगह सुविधाओं से लैस नए भवन की जल्द ही सौगात मिलेगी। 29 करोड़ से जिले के छह थाने संवरेंगे। पांच महीने बाद ये नए स्वरूप में दिखेंगे। 
विज्ञापन
ऐसा होगा पुलिस का भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट में जर्जर हो चुके छह थाने अब आधुनिक और नए स्वरूप में दिखेंगे। 29.19 करोड़ की लागत से शिवपुर, फूलपुर, लालपुर पांडेयपुर, मिर्जामुराद, राजातालाब और बड़ागांव थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण भूतल प्लस दो मंजिला भवन के रूप में किया जा रहा है। अगस्त और सितंबर तक बनकर तैयार होने वाले भवनों से न केवल पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आम जनता को भी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से संपर्क करने में अधिक सुविधा होगी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि आगंतुकों के लिए विजिटर रूम और शिकायत कक्ष भी बनाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों की समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुना और उनका समाधान किया जा सके। महिला सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। छह थानों के निर्माण की लागत 29.19 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें; Digital Arrest: महाराष्ट्र का पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, डर और दबाव बनाकर तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन


एसएचओ कक्ष, सब-इंस्पेक्टर कक्ष, हेड कांस्टेबल कक्ष, जवानों के लिए बैरक, स्टाफ रूम, विजिटर रूम, शिकायत कक्ष, महिला रेस्ट रूम, महिला हवालात, पुरुष हवालात, मालखाना, कंप्यूटर सर्वर रूम, डायल 112 कक्ष, मीटिंग हॉल, किचन, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम, इंटेरोगेशन रूम आदि। हर थाने का निर्माण 2582.77 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है। थानों का निर्माण अगस्त, सितंबर 2026 तक पूरा होगा। मजबूत कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल का सशक्त और सुविधाजनक होना जरूरी है।

क्या बोले अधिकारी

विज्ञापन

पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आरामदायक सुविधाएं मिलने से उनके कार्य करने की क्षमता और मनोबल दोनों बढ़ेगा। आवश्यक आराम की सुविधाएं भी मिल सकेंगी। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें