23 दिसंबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। करीब डेढ़ घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी करखियांव में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वाराणसी के स्वामित्व योजना के छह लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे। इन लाभार्थियों का चयन कर प्रशासन की ओर से राजस्व परिषद के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
पीएमओ से नाम पर मुहर लगने के बाद इन्हें मंच के लिए तैयार किया जाएगा। यहां बता दें कि काशी में शहर के कई वार्डों की सूरत बदल गई है। इसमें काल भैरव वार्ड, राजमंदिर, दशाश्वमेध वार्ड में स्मार्ट सिटी के तहत काम कराए गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत संवारी गई गलियों को पर्यटन के लिए भी खोला जाएगा।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: परियोजनाओं का काम पूरा, प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण का इंतजार
23 दिसंबर को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम 23 दिसंबर को सर्व विद्या की राजधानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को फिर सौगात देंगे। इसमें 130 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार पं. मदनमोहन मालवीय कैंसर अस्पताल बीएचयू में डाक्टर हास्टल, नर्स हास्टल और धर्मशाला का निर्माण किया गया है। 107.36 करोड़ रुपये में अंतर विश्वविद्यालयी शिक्षक शिक्षा केंद्र, जोधपुर कालोनी में 121 करोड़ रुपये से तैयार आवासीय फ्लैट्स का लोकार्पण करेंगे।
पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन में श्रद्धालुओं के लिए 5.35 करोड़ से बनकर तैयार सामुदायिक हाल भी शामिल है। इसके साथ ही पिंडरा में अधिवक्ताओं के लिए दो मंजिला भवन और कुरु में क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला का भी लोकार्पण करेंगे।