फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा में पिछले साल दो करोड़ से बनी सड़क में हुआ 20 फीट लंबा गड्ढा, डायवर्ट किया गया यातायात

Tue, 12 Mar 2024 12:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पाइप लाइन टूटने से सिगरा में 10 फीट सड़क धंस गई। सड़क पर इतना गहरा गड्ढा देखकर लोग चौंक गए। गड्ढे के चलते 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान लोग काफी देर तक परेशान रहे। लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया।  
विज्ञापन
Varanasi sigra road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलकल की पाइप लाइन टूटने से शहर के व्यस्ततम सिगरा चौराहे पर सड़क धंस गई। सोमवार शाम धीरे-धीरे सड़क धंसती गई और देखते ही देखते लगभग 10 फीट गहरा और 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया। चौराहे की चारों सड़कों पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन




सिगरा इलाके में नगर निगम की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जब-तब पानी सड़क पर बहता देखा जाता था। जलकल विभाग अस्थायी व्यवस्था कर किसी तरह पानी का बहाव बंद कर काम चला लेता था। मगर, धीरे-धीरे इसका असर सड़क पर पड़ने लगा। सोमवार को चौराहे से रथयात्रा की तरफ जाने वाली सड़क अचानक धंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे की बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट किया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद जलकल और पीडब्ल्यूडी की टीम भी पहुंच गई। जांच में पता चला कि पाइपलाइन टूटने से सड़क के नीचे की मिट्टी धंस गई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन टूटने के कारण सड़क धंसी है।
विज्ञापन


जलकल विभाग से बात हुई है। बिना पाइपलाइन ठीक किए सड़क को नहीं बनाया जा सकता। तात्कालिक तौर पर पीडब्ल्यूडी मिट्टी कंक्रीट आदि भरवाकर गड्ढे को बंद कराएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें