फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : ट्रॉमा सेंटर में हाथापाई, कैंटीन में सर्जन ने लात मारकर कुर्सी हटाई; महिला कर्मी ने लगाया आरोप

Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां एक प्रोफेसर और कैंटीन कर्मियों में बहस होने लगी। हाथापाई जानकारी पाकर मौके पर अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को सर्जरी विभाग के एक प्रोफेसर और कैंटीन के कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इस दौरान हाथापाई भी हुई। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

विज्ञापन


इसमें दिख रहा है कि सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एसपी मिश्रा मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली कैंटीन के सामने रखी कुर्सियों को लात से मारते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद कैंटीन कर्मचारियों के साथ उनकी बहसबाजी हुई।

कैंटीन संचालक और महिला कर्मचारियों ने भी प्रोफेसर एसपी मिश्रा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और शिकायत भी की है। महिला के मुताबिक, प्रोफेसर मिश्रा ने उसे अपशब्द कहे हैं। वहीं, प्रो. मिश्रा ने ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी और उनके कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। निदेशक और प्रभारी वीसी से शिकायत भी की है।
विज्ञापन


6-7 सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉमा सेंटर में सोमवार की दोपहर में हुई घटना का एक दो नहीं बल्कि 6-7 सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें प्रोफेसर एसपी मिश्रा के कुर्सी को लात मारने के वीडियो के साथ ही कैंटीन पर कर्मचारियों और उनके बीच नोक झोंक का फुटेज भी वायरल हुआ है।

सर्जरी विभाग की प्रो. एसपी मिश्रा ने कहा कि ट्रॉमा सर्जरी की मेरी ओपीडी ट्रॉमा सेंटर में चलती है। अक्सर कैंटीन के गेट पर कुर्सी रखी होती है। कई बार उसको हटाने के लिए कहा गया, लेकिन कैंटीन संचालक ने नहीं हटाया, तो मैंने लात मारकर उसको हटाया। इस पर कैंटीन संचालक ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।

इसी बीच प्रोफेसर सौरभ सिंह भी आए और उन्होंने भी दुर्व्यवहार किया। पूरी घटना की लिखित शिकायत आईएमएस निदेशक और प्रभारी वीसी से की है। 24 घंटे में प्रोफेसर इंचार्ज को नहीं हटाया गया तो सर्जरी से जुड़े डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं देंगे।

प्रभारी ट्रॉमा सेंटर प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि सर्जरी विभाग के प्रोफेसर द्वारा कैंटीन में रखी कुर्सी को लात मारने और वहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली है। इसे आईएमएस निदेशक चीफ प्रॉक्टर सहित सभी अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों को सीसीटीवी के फुटेज भी दिए गए हैं। मेरी तरफ से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। सीसीटीवी देखने से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें