भीषण गर्मी में पढ़ाई करने जातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी तेजी के साथ बढ़ रही है। गुरुवार को पारे में और उछाल आया। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में तल्खी बढ़ी है। सूर्यदेव की प्रचंडता बढ़ने के साथ ही तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में तल्खी है।
गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को तमाम दिक्कतें दे रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग आगे और तापमान बढ़ने का संकेत दे रहा है, लेकिन इससे पहले ही गर्मी का मौसम हर किसी को पसीना से तरबतर करने लगा है। स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चों का धूप से बुरा हाल है।
इसे देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूल तक के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी किया है। यह 27 अप्रैल से प्रबावी होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृज भूषण चौधरी ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा के निर्देशानुसार कक्षा एक से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7 से 11 बजे तक करने का आदेश जारी किया है।
यह आदेश वाराणसी के सभी मान्यता प्राप्त, सीबीएससी, आईसीएससी, यूपी बोर्ड एवं एनी समस्त बोर्ड के विद्यालय 27 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित किये जायेंगे।