फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 दिन बाद हर-हर महादेव के उद्घोषों से गूंजा संकटमोचन मंदिर, श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के किए दर्शन

Mon, 21 Sep 2020 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : ANI
विज्ञापन

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ, काल भैरव के बाद संकटमोचन मंदिर के कपाट 20 सितंबर से खुल गए। 183 दिनों बाद एक बार फिर से संकटमोचन मंदिर में हर-हर माहदेव के जयकारे सुनाई दिए। मंदिर के कपाट खुल जाने से भक्तों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

विज्ञापन


कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। श्रद्धालु काफी दिनों से संकटमोचन मंदिर को खोलने की मांग कर रहे थे। क्योंकि काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर काफी दिनों पहले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था।

Varanasi's Sankat Mochan temple re-opens for devotees after 183 days. Only 10 devotees allowed entry at a time and wearing of masks mandatory. pic.twitter.com/l65RQWSas0
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि 183 दिनों के बाद 20 सितंबर से संकट मोचन मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। मंदिर में एक बार में सिर्फ 10 श्रद्धालु ही प्रवेश कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मास्क लगाकर आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। सभी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गईं। बता दें कि संकटमोचन मंदिर बीते मार्च महीने में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से ही आम श्रद्धालुओं के लिए बंद था।

वहीं रविवार सुबह 6 बजे से 10.30 बजे तक और शाम 3 बजे से 7.30 बजे तक भक्तों के लिए खोला गया है। भक्तों को प्रसाद और फूल माला ले जाने पर रोक लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें