फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली दो सहेलियों के शव, हत्या की आशंका 

Mon, 21 Sep 2020 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
धर्मनपुरवा गांव में दो सहेलियों का शव रविवार की देर रात पेड़ से लटकता हुआ मिला है। गांव में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महसी सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को हर बिंदु पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी लक्ष्मी (17) पुत्री राम सूरत व प्रेमा (15) पुत्री बृजमोहन आपस में सहेली थीं। दोनों का साथ-साथ घूमना परिवारों को भी अच्छा नहीं लगता था। रविवार देर शाम गांव के एक बाग में दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ दिखाई पड़ा। शव दुपट्टे से लटके हुए थे। राहगीरों ने पेड़ से लटकती सहेलियों का शव देखा तो सूचना पुलिस को दिया।

घटना की सूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। शव को उतरवाने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर महसी सीओ शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुँचे। सहेलियों की मौत के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर बिंदु पर पूछताछ की जा रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें