भाई ने शादी से मना किया तो फंसा दिया
युवती ने बताया कि जेल में भेजे गए 14 आरोपियों में से एक राज विश्वकर्मा उसका भाई है। राज को पीड़िता इसलिए फंसाई है क्योंकि वह उससे शादी करना चाहती थी। राज ने शादी से मना कर दिया था। वह 10 लड़कों से बात करती थी तो उससे भला राज शादी कैसे करता?
राज ने उसे इंस्टाग्राम वगैरह पर ब्लाक भी कर दिया था। युवती ने बताया कि उसकी और पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। उससे वह कहती थी कि हमें हमारे घर से बाहर निकालो। हमारे अभिभावक हमें घर से बाहर नहीं जाने देते हैं। हमें घूमना-फिरना और डांस करना पसंद है। वह कहती थी कि उसके पास पैसा भी नहीं रहता है।
जेल भेजे गए आरोपियों के परिजन पहुंचे ज्ञापन देने
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए 14 आरोपियों के परिजन मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें गुरुधाम चौराहे पर ही रोक लिया। सभी ने एसीपी भेलूपुर को अपना ज्ञापन सौंपा।