घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक और दिलीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।