फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: जेल भेजे गए 14 आरोपियों के दर्ज होंगे बयान, अदालत में दी अर्जी

Tue, 22 Apr 2025 05:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसआईटी तेजी से जांच पड़ताल में जुटी है। उधर जेल भेजे गए 14 आरोपियों के बयान दर्ज कराने के लिए विवेचक ने अदालत में अर्दी दी है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसआईटी की जांच में तेजी आई है। मामले में जेल भेजे गए 14 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस सिलसिले में विवेचक ने अदालत में अर्जी दी है। अदालत की अनुमति मिलते ही विवेचक जिला जेल जाकर वारदात के संबंध में आरोपियों के बयान दर्ज करेंगे।

विज्ञापन


एसआईटी ने सोमवार को पीड़िता के परिजनों और मुकदमे से संबंधित उसके जानने वाले छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एसआईटी की पूछताछ के केंद्र में गत 29 मार्च को पीड़िता के लापता होने से चार अप्रैल को उसकी बरामदगी तक के समय का घटनाक्रम है। 

इसे भी पढ़ें; UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी के नतीजे घोषित, मिर्जापुर में दो एसडीएम ने हासिल की कामयाबी
विज्ञापन


दूसरी तरफ, एसओजी और सर्विलांस की टीम पीड़िता के मोबाइल फोन की लोकेशन, उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसी फुटेज की मदद से 29 मार्च से चार अप्रैल तक का उसका डिजिटल फुट प्रिंट तैयार कर रही है। एसआईटी प्रमुख रोजाना अपनी टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर फॉलोअप ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीएचयू में करणी सेना और छात्रों में झड़प, रोने लगी धरनारत डरी-सहमी छात्रा

अधिकारी बोले
साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही अब बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पीड़िता पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अदालत की अनुमति से जल्द ही आरोपियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। -प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा/क्राइम व एसआईटी प्रमुख 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें