शुक्रवार को मिर्जामुराद क्षेत्र में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे दर्शनार्थियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। इस दौरान अब मरने वालों की संख्या छह हो गई है। एक और महिला दर्शनार्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर (भेड़हरा) गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीते शुक्रवार की सुबह काशी से महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे कर्नाटक निवासी क्रूजर सवार दर्शनार्थियों की सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दाैरान कर्नाटक के लालगिरी(विदुर) निवासिनी सुलोचना देवी उम्र(50 वर्ष)पत्नी चंद्रकांत का शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अभी भी 8 घायलों का इलाज चल रहा है।इधर शनिवार शाम को पुलिस द्वारा सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को कर्नाटक से आये परिजनों को सौप दिया गया।
मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर (भेड़हरा) गांव स्थित नेशनल हाईवे पर वीते शुक्रवार की सुबह हादसे के बाद मिर्जामुराद थाने की पुलिस के साथ ही गोमती जोन के पुलिस अफसर पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल जबकि शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया था।
विज्ञापन
कर्नाटक के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रूजर जीप से चालक सहित 15 श्रद्धालु वाराणसी से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे। क्षेत्र के रूपापुर (भेड़हरा) में नेशनल हाईवे पर क्रूजर चालक के झपकी आ जाने से हाईवे पर गलत तरीके से खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार क्रूजर जीप जा घुसी थी।
जिसमें कर्नाटक के बीदर के लाडगेरी निवासी संतोष (50), उनकी पत्नी सुनीता (48) व उनकी मां लीलावती (68), लक्ष्मी (42) और नागमर पाली की कलावती (65) की मौत हो गई थी । हादसे में घायल अनीता (30 वर्ष) पत्नी शंकर, खुशी (10 वर्ष) पुत्री शंकर, कविता (48 वर्ष) पत्नी बैद्यराज, शिवशाई (15 वर्ष) पुत्र श्रीनिवास सभी निवासी विदुर कर्नाटक व सुजाता (32 वर्ष) पत्नी संतोष नमोपड़ी, गणेश (15 वर्ष) पुत्र संतोष व सुलोचना देवी (50 वर्ष) पत्नी चंद्रकांत सभी निवासी लाडगिरी विदुर घायल हो गए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक व क्रूजर चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और क्रूजर जीप को कब्जे में ले लिया है।