बड़ागांव थानाक्षेत्र के बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर बाबतपुर बाजार के समीप 5 फरवरी की रात 8 बजे हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार पांडेय (निवासी असवालपुर, पिंडरा, फुलपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता शिवनारायण पांडेय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के घर में मातम का माहौल है।