फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: 30 सवारियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, एक की मौत; कई लोग घायल

Tue, 28 May 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मंगलवार की दोपहर में बस पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बस गाजीपुर से सवारी लेकर वाराणसी आ रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
दुूर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर गाजीपुर से वाराणसी की तरफ आ रही एक प्राइवेट बस अचानक हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।    

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर से सवारी लेकर वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार की दोपहर अचानक हाईवे पर पलट गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को आनन- फानन सीएचसी नरपतपुर व आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। इस दौरान एक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर थी, उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के शिकार हुए ये लोग
मृतक की पहचान चंद्रदेव चौहान (25) पुत्र नरोत्तम चौहान सिंहपुर सरैया तरवां आजमगढ़ के रूप में हुई। घायलों में श्याम बिहारी (60) सिंहपुर आजमगढ़, छम्मी लाल (45) जलेसर आजमगढ़, राबि (05) जलेसर आजमगढ़, श्यामलाल यादव (35) परसीपुर गाजीपुर, लक्ष्मी देवी (60) तरवां आजमगढ़, मनीष यादव (22) चंडेसर आजमगढ़, बदामी देवी (60) तरवां आजमगढ़, अशोक यादव (25) मेहनाजपुर आजमगढ़, रेखा देवी (42) सैदपुर सहित कई लोग शामिल हैं। एक गंभीर रूप से घायल अवधेश कुमार को वाराणसी रेफर किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें