दिल दहला देने वाला सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई ने कहा था बुधवार की सुबह निकलेंगे
सड़क हादसे में विपिन यादव और उसकी मां गंगा देवी की भी मौत हुई है। भाई पवन यादव ने कहा कि मंगलवार की रात छोटे भाई विपिन से बात हुई थी। उसने कहा था कि बुधवार की सुबह गया से निकलेंगे। मां के साथ विपिन पिताजी का श्राद्ध कर्म करने गया था। अगर सभी बुधवार की सुबह चले होते तो शायद हादसे का शिकार नहीं होते। पवन ने बताया कि प्लंबर का काम करने वाला विपिन दो मासूम बच्चों का पिता था। वहीं, राजेंद्र सिंह यादव के बेटे विपिन ने बताया कि उसके पिता महेंद्र और दामोदर के परिचित होने के कारण गया गए थे।
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार एकसाथ आठ शव का पोस्टमार्टम
शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पहली बार एकसाथ आठ शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिलाधिकारी के आदेश से बुधवार की रात पोस्टमार्टम करने पहुंचे डॉक्टरों ने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुखद है। उन्होंने वाराणसी में अब तक की तैनाती के दौरान सड़क हादसे में एकसाथ इतनी मौत नहीं देखी थी।