फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आरएलडीए वाइस चेयरमैन ने कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण, रेल भूमि पर बहुउद्देशीय भवन बनाने की है योजना

Tue, 28 Dec 2021 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन व रेल कॉलोनियों का निरीक्षण करते आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेल भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश ने सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य, नए एफओबी के निमार्ण में प्रगति, दूसरे प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे की कॉलोनियों की जमीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंट स्टेशन के डायरेक्टर आनंद मोहन, सहायक मंडल इंजीनियर पीयूष पाठक, एक्सईएन सपना मीणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण किया। कर्मचारी आवास की दशा देख उन्होंने नाराजगी जताई। आधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे कॉलोनियों का पुनर्विकास कराया जाए। लंबित परियोजना से खफा रेल मंत्री ने कार्यदाई संस्था पर नाराजगी जताई थी।

रेल भूमि पर कार्यदाई संस्था ने बहुउद्देशीय भवन बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया है। वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश ने सोमवार को यात्रियों के आवागमन के लिए सुलभ मार्ग बनाने और नए विस्तारित भवन की उपयोगिता पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें