फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग दो गज दूरी भूले, मास्क भी मुंह से नीचे झूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चिकित्सक भी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद भी लोग सजग नहीं दिख रहे हैं। विश्वविद्यालय, अस्पताल हो या रेलवे स्टेशन, बाजारों के साथ ही घाटों पर भी लोग बेखौफ बिनामॉस्क लगाए या मास्क मुंह से नीचे करके घूम रहे हैं। यहां सामाजिक दूरी का भी पालन लोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते नहीं दिखे।
विज्ञापन

बीएचयू और दीनदयाल अस्पताल
बीएचयू अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में ज्यादातर लोग बिना मास्क के सटकर खड़े रहे। यही हाल स्वास्थ्यकर्मियों का भी रहा।
रेलवे और बस स्टेशन
कैंट रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी यात्री भी बिना मॉस्क लगाए ही आ जा रहे थे। दोनों जगहों पर कोरोना जांच भी होती नहीं दिखी।
अस्सी घाट
अस्सी घाट पर हर दिन की तरह सोमवार को भी भीड़ रही। यहां सबसे अधिक युवा ही घूमते नजर आए।
000
गोदौलिया बाजार
गदौलिया बाजार में पिछले 10-15 दिनों से कुछ ज्यादा ही भीड़ हो रही है। लेकिन ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिखे।
कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों को इससे बचाव के लिए सजग और सर्तक किया जा रहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन अगर हर कोई करें तो किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इस बारे में विभाग की ओर से अभियान चलाकर टीका लगाने के साथ ही प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।-डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें